Translate

झारखंड सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुॅचाना हमारी प्राथमिकता। नलिन सोरेन

झारखंड सरकार की जन- कल्याणकारी  योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुॅचाना हमारी प्राथमिकता।
               नलिन सोरेन 
   मुख्य सचेतक सह विधायक
     शिकारीपाड़ा विथानसभा।
 दुमका/शिकारीपाड़ा- -01/10/2023-उक्त बातें माननीय विधायक ने झामुमो शिकारीपाड़ा के सोनाढाब पंचायत के एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सशक्तिकरण कार्यक्रम में ग्राम सोनाढाब में कही।
 कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नलिन सोरेन,केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा नेता आलोक कुमार सोरेन,जिला प्रवक्ता सह केंद्रीय समिति सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष सह मंच संचालक चुंडा हेम्ब्रम,प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हाँसदा,प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी,कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी,ग्राम प्रधान सुकोल टुडू,स्थानीय मुखिया विनय मरांडी,पंचायत अध्यक्ष तमीजुदिन अंसारी,प्रखंड समिति सदस्य लल्का मियां,भवतारण गोस्वामी,मुस्तफ़ा मियां,कलीम अंसारी,मुस्तफा अंसारी, मनोज मुर्मू,मातो मियां, खलील मियां, बदरुद्दीन अंसारी, तैयब अंसारी, मुमताज अंसारी,करामत मियां, कुदरत मियां,ड्रेस टुडू, मोहन सोरेन,रजनीश कुमार,मोजाहिद अंसारी,फरीद अंसारी,हसरत अंसारी के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इसके साथ ही अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झारखंड  मुक्ति मोर्चा का थामा दामन। 
                                  अपने संबोधन में विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि प्रत्येक  पंचायत स्तर पर आयोजित इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोवल बढ़ाना एवं ग्रामीणों को झामुमो सरकार के द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की जानकारी देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव में जाएं और गांव तथा टोलों में जो समस्याएं हैं उन्हें उठाएं , प्रशासन उन समस्याओं का प्राथमिकता के स्तर पर निदान करेगी। क्योंकि झामुमों की सरकार में ग्रामीणों का विकास का लक्ष्य ही सर्वोपरि है।
केंद्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गांव में सड़क, बिजली,पानी, राशन, पेंशन आदि मूलभूत समस्याओं को दूर करने में लगी हुई है। इस सरकार ने अपने वादे के अनुरूप रोजगार एवं नौकरी उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आने वाले समय में इसका अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।                           जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी  ने  केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार आक्षेप करते हुए कहा कि भाजपा सरकार, पूंजी पतियों की सरकार है जिसके राज में अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।आदिवासी,दलित एवं पिछड़ा वर्ग का लगातार शोषण किया जा रहा है जिसका उदाहरण मध्यप्रदेश, मणिपुर में देखा जा सकता है।
सभा में प्रमुख हुदू मरांडी,चुंडा हेम्ब्रम,प्रभुनाथ हाॅसदा,मुखिया विनय मरांडी ने भी अपने विचार
-सुझाव से अवगत कराया ।
                मौके पर माननीय विधायक नलिन सोरेन जी ने रेखा कुमारी नामक एक लड़की को मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत पचास हजार रुपए का चेक प्रदान किया।इस राशि को रेखा कुमारी के माता जी के ईलाज हेतु उपयोग किया जाना है।
जय झारखंड..........जय झारखंड मुक्ति मोर्चा।

Post a Comment

0 Comments