वरिष्ठ पत्रकार पूरनचंद्र प्रसाद का निधन
रांची : रांची एक्सप्रेस क पूर्व संपादक व वरिष्ठ पत्रकार पूरनचंद्र प्रसाद का शनिवार की रात्रि को हृदयगति रुक जाने से हरमू हाउसिंग स्थित आवास पर निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी और एकमात्र सुपुत्री को छोड़ गये हैं। रविवार को दोपहर बाद उनकी शव यात्रा निकाली गयी जिसमें कई पत्रकार एवं उनके मित्र शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
पूरनचंद्र प्रसाद का जन्म रांची में 12 जनवरी 1957 को हुआ था। उन्होंने 1980 में दैनिक रांची एक्सप्रेस में एक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ दिनों तक नागपुर स्थित लोकमत समाचार में भी उप संपादक के रूप में कार्य किया। उन्होंने 15 जनवरी 2015 को रांची एक्सप्रेस अखबार से अवकाश प्राप्त किया। बाद के दिनों में वे रांची एक्सप्रेस के स्थानीय संपादक भी रहे।
नवेन्दु उन्मेष, पत्रकार
0 Comments