विधायक नलीन सोरेन की उपस्थिति में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित।
शिकारीपाड़ा से सनाउल अंसारी का रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह भवन में आज शनिवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड कमेटी के साथ-साथ प्रखंड के 22 पंचायतों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ बैठक का आयोजन किया गया|बैठक में मुख्य रुप से स्थानीय विधायक नलिन सोरेन,केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य आलोक सोरेन एवं मोहम्मद सलाम अंसारी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं 22 पंचायतों से आए पंचायत अध्यक्षों एवं सचिवों को संबोधित करते हुए विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आमजनों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है,लेकिन योजनाओं की जानकारी दूरदराज के ग्रामीणों को नहीं मिल पाती है| इसलिए हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं से लोगों को अवगत कराएं तथा वर्तमान में संचालित योजनाओं के संबंध में बताते हुए उसका लाभ जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। युवा नेता एवं केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक सोरेन ने कहा कि गुरुजी के सपने को हर हाल में साकार करना है और उसे धरातल पर उतारते हुए अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है| जल जंगल जमीन की रक्षा हर हाल में करनी है जिसके लिए गुरु जी हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। विधायक ने 22 पंचायतों से आए पंचायत अध्यक्षों एवं सचिवों से वहां की समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की| चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अफवाहों से बचना है। बैठक में विधायक नलिन सोरेन,केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक सोरेन, सलाम अंसारी,जिला परिषद सदस्य प्रकाश हंसदा,प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद उर्फ लालू, प्रखंड कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी,प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हांसदा,वरिष्ठ झामुमो नेता मोहम्मद मुमताज अंसारी के साथ तमीज उद्दीन अंसारी, मनोज मुर्मू, मुस्तफा अंसारी, मोहम्मद नासिर अंसारी, ललका मियां, प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी, संजोग कुमार सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Comments