गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहेबगंज
साहिबगंज पर्यटन,कला,संस्कृति खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची के आलोक में जिला प्रशासन , साहेबगंज के द्वारा प्रखंड कार्यालय साहेबगंज द्वारा आज गंगा प्रसाद पश्चिम के 18 से 40 वर्ष के युवाओं के बीच दो टीम का गठन कर फुटबॉल मैच का अयोजन मांझी कोला, गंगा प्रसाद पश्चिम सदर प्रखंड में किया गया।
पंचायत स्तर - 1 से 20 नवंबर 2022, प्रखंड स्तर - 29 से 06 दिसंबर 2022, जिला स्तर - 9 से 13 दिसंबर 2022
जिससे एक बेहतर 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जो प्रखंड स्तर पर अपने पंचायत का प्रतिनिधित्व करेगें।
इस अवसर पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार, राजीव कुमार पाण्डेय, विवेक राज, सद्दाम हुसैन, औरंगजेब ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। विजेता टीम को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फुटबॉल देकर पुरस्कृत किया।
0 Comments